HomeNationalCorona Virus : देश में एक्टिव केस 5000 के करीब, 24 घंटे...

Corona Virus : देश में एक्टिव केस 5000 के करीब, 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत…

Date:

Related stories

Corona Virus : नई दिल्ली : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों के आंकड़े चिंताजनक हैं, जहां 7 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है और एक्टिव केस की संख्या 4,866 तक पहुंच चुकी है। बुधवार को यह आंकड़ा 4,302 था, यानी 24 घंटे में लगभग 564 नए एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।

केरल बना हॉटस्पॉट
इन एक्टिव मामलों में सबसे ज्यादा केस केरल से सामने आए हैं। फिलहाल राज्य में 1,487 एक्टिव केस मौजूद हैं, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में भी मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है।

स्वास्थ्य विभाग सतर्क, आमजन से अपील
स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने और हाथ धोने की आदत दोबारा अपनाने की सलाह दी गई है। खासकर बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

फिर बढ़ने लगा कोरोना का डर?
हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक किसी नए वैक्सीनेशन ड्राइव या प्रतिबंध की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इस रफ्तार से मामले बढ़ते रहे तो एक बार फिर स्थिति गंभीर हो सकती है।

आमजन को कोविड के लक्षणों—जैसे बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ—को हल्के में न लेने की सलाह दी गई है। समय रहते जांच और आइसोलेशन जरूरी बताया जा रहा है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here