Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Chhindwara Congress: संगठन सृजन अभियान कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से कांग्रेस भरेगी...

Chhindwara Congress: संगठन सृजन अभियान कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से कांग्रेस भरेगी चुनावी हुंकार, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Chhindwara Congress: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश की सियासत में लंबे समय से अहम स्थान रखने वाला छिंदवाड़ा एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा से कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय ‘संगठन सृजन अभियान’ प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की है। पार्टी के इस अभियान को आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत पूर्व सांसद नकुलनाथ ने की। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विस्तार से मंथन किया जाएगा।

चुनावी रणनीति पर होगा महामंथन

आगामी महीनों में नगरीय निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अभी से चुनावी तैयारियों को गति देने की कवायद शुरू कर दी है। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ चुनावी रणनीति को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Tribal Rally Dispute: विश्व आदिवासी दिवस की रैली में बवाल! छिंदवाड़ा में शराब दुकान पर तोड़फोड़ का आरोप, कई जगह विवाद

Chhindwara Congress: शिविर में जनता से जुड़े मुद्दों, सरकार को घेरने की रणनीति, आंदोलन और विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन में संभावित बदलाव जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति और कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।

छिंदवाड़ा से पूरे प्रदेश में संदेश देने की कोशिश

कांग्रेस के लिए छिंदवाड़ा सिर्फ एक जिला नहीं, बल्कि पार्टी की प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण पहचान रहा है। ऐसे में संगठन सृजन अभियान के लिए छिंदवाड़ा को चुना जाना राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। पार्टी इस प्रशिक्षण शिविर के जरिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और संगठन को चुनावी मोड में लाने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस नेताओं का फोकस अब सिर्फ बड़े नेताओं के कार्यक्रमों तक सीमित रहने के बजाय जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को बूथ तक मजबूत करने पर है।

MP News: 6.5 करोड़ साल पुराना राज खुला! MP में जिस पत्थर की होती थी पूजा, वह निकला दुर्लभ जीवाश्म

भाजपा की तर्ज पर संगठन मजबूत करने की कवायद

Chhindwara Congress: कांग्रेस का यह अभियान भाजपा की संगठनात्मक शैली की तर्ज पर अपनी गतिविधियों को लगातार सक्रिय रखने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। भाजपा में वर्षभर प्रशिक्षण शिविर, बैठकें और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अब कांग्रेस भी नियमित बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनसमस्याओं से जुड़े आंदोलनों के जरिए संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

दो दिवसीय शिविर के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को चुनावी परिस्थितियों के अनुसार तैयार करने के साथ ही संगठन में समन्वय और सक्रियता बढ़ाने पर जोर देंगे। आने वाले नगरीय निकाय चुनावों से पहले छिंदवाड़ा से शुरू हुआ यह अभियान कांग्रेस के लिए कितना प्रभावी साबित होता है, इस पर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here