Sunday, March 29, 2026
30.1 C
Raipur

Congress President : कांग्रेस में गुटबाजी फिर खुलकर सामने आई, जयवर्धन सिंह को गुना का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राघौगढ़ में फूटा गुस्सा

Congress President : गुना। मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी की, जिसमें दिग्विजय सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह को गुना जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। इस घोषणा के बाद पार्टी में घमासान मच गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन कर डाला। विरोध प्रदर्शन खास बात यह रही कि दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघौगढ़ में ही जीतू पटवारी का पुतला जलाया गया।

Read More : Constable Bharti 2025 : BSF में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक…

दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें गुना जिले की कमान जयवर्धन सिंह को सौंपी गई। समर्थकों का कहना है कि जयवर्धन सिंह प्रदेश स्तर के नेता हैं, पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं और कई राज्यों के प्रभारी भी रहे हैं। ऐसे में उन्हें केवल जिलाध्यक्ष बनाना उनके कद को सीमित करने जैसा है। इसी नाराजगी में कार्यकर्ताओं ने राघौगढ़ और आरोन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पटवारी का पुतला फूंका।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जयवर्धन सिंह को गुना का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के पीछे पार्टी हाईकमान की रणनीति छिपी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया इसी क्षेत्र से सांसद हैं। ऐसे में जयवर्धन और सिंधिया का सीधा राजनीतिक टकराव होगा। इससे जयवर्धन सिंह की संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल को और मजबूती मिलेगी।

गुना जिले की चार विधानसभा सीटों में फिलहाल दो पर कांग्रेस और दो पर भाजपा का कब्जा है। यदि जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में संगठन मजबूत होता है, तो इसका सीधा फायदा कांग्रेस को 2028 के विधानसभा चुनाव में मिल सकता है।

Read More : Gwalior News : सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में फिर गिरी फॉल्स सीलिंग, बच्ची घायल – छह साल में ‘सुपर फ्लॉप’ बना 164 करोड़ का अस्पताल

जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद जयवर्धन सिंह ने ‘X’ पर लिखा,
“मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। संगठन सृजन अभियान के जरिए कांग्रेस जिलों में नई ताकत और ऊर्जा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।”

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी ‘X’ पर सभी जिलाध्यक्षों को बधाई दी और लिखा कि संगठन सृजन अभियान अब निर्णायक यात्रा की ओर है। हमें मिलकर जनहित के मुद्दों के लिए लड़ना है और 2028 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लानी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories