कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सरकारी जनरल अस्पताल में एक बेटे को अपने बीमार पिता को फर्श पर घसीटते हुए देखा गया। मामला उस समय सामने आया जब अस्पताल प्रशासन ने दो घंटे इंतजार के बाद भी व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटा अपने पिता को जमीन पर खींचकर अस्पताल के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा है, जबकि अस्पताल में मौजूद लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए।
கோவை அரசுப் பொது மருத்துவமனையில் 2 மணி நேரம் காத்திருந்தும் சக்கர நாற்காலி வழங்கப்படாததால், நோயுற்ற தந்தையை அவரது மகன் இழுத்துச் சென்ற காணொளி மனதைப் பதைபதைக்க வைக்கிறது.
மலைப்பகுதிகளில் சாலை வசதியின்றி நோயாளிகளைத் தூளி கட்டித் தூக்கிச் செல்வதில் தொடங்கி, பல்நோக்கு… pic.twitter.com/hbQLT1ItLj
— Nainar Nagenthran (@NainarBJP) September 10, 2025
नेता प्रतिपक्ष नैनार नागेंद्रन ने इस घटना को शर्मनाक बताया और कहा, “पहाड़ी इलाकों में मरीजों को स्ट्रेचर पर ढोया जाता है और अब मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों में मरीजों को फर्श पर घसीटा जा रहा है। क्या यही सरकार की विश्व प्रसिद्ध स्वास्थ्य व्यवस्था है?”
Read News : itarsi News : कमिश्नर ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मांग की कि बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जाए और आम लोगों को अस्पतालों में सम्मानजनक इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों और जमीनी हकीकत को उजागर किया है। अस्पताल में व्हीलचेयर की कमी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।











