भोपाल : CM Yadav Today Schedule : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर और धार जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 9.20 बजे वे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। 9.50 बजे इंदौर से धार जिले के भैसोला पहुंचेंगे।
CM Yadav Today Schedule : सुबह 11.35 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भैसोला में आगमन होगा। 11.45 बजे पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
दोपहर 1.20 बजे भैसोला से इंदौर लौटेंगे। वहीं, 1.50 बजे इंदौर के एमवाय अस्पताल में सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ करेंगे।
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों ही जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे।











