CM Sai Foreign Trip : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ 10 दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास के लिए आज रवाना हुए। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर मंत्रिमंडल, विधायक, भाजपा पदाधिकारी और अधिकारियों ने उन्हें स्नेहभेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
CM Sai Foreign Trip : बतौर मुख्यमंत्री यह उनका पहला विदेश दौरा है। इस प्रवास के दौरान वे ओसाका में होने वाले वर्ल्ड एक्सपो सहित विभिन्न औद्योगिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे और छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को प्रस्तुत कर निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।
सरकार का मानना है कि इस दौरे से प्रदेश में उद्योग और निवेश के नए अवसर खुलेंगे और रोजगार सृजन की दिशा में ठोस पहल होगी। मुख्यमंत्री साय का यह प्रवास छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं को गति देने वाला माना जा रहा है।











