Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh M.P News : सागर जिले के गढ़ाकोटा रहस मेले में शामिल होंगे...

M.P News : सागर जिले के गढ़ाकोटा रहस मेले में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 फरवरी, गुरुवार को सागर जिले की रहली तहसील के गढ़ाकोटा में आयोजित पारंपरिक रहस मेले के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे।

सिंगल क्लिक से होगा करोड़ों का वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनवरी माह (पेड इन फरवरी 2026) की पेंशन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान लगभग 32 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में कुल 196.72 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जाएगी।

Read More : भारत-इजरायल के बीच जल्द होने जा रही फ्री ट्रेड डील! साल के अंत तक समझौते की उम्मीद

प्रति हितग्राही 600 रुपये मासिक सहायता

प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रति माह 600 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से खातों में जमा की जाती है।

मेले के शुभारंभ के साथ विकास का संदेश

गढ़ाकोटा का रहस मेला क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष महत्व मिल रहा है। साथ ही पेंशन राशि के वितरण के माध्यम से सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई जाएगी।प्रदेशभर के हितग्राही इस राशि के अंतरित होने से लाभान्वित होंगे और उन्हें समय पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here