रिपोर्टर: संतोष कुमार कोल/जबलपुर। जिले में करीब 43 संजीवनी क्लीनिक क्षेत्रीय जनता को नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से खोली जानी थी। वर्तमान में केवल 32 क्लीनिक ही चालू हो पायी हैं, जबकि बाकी 11 क्लीनिकों की बिल्डिंग तैयार होने के बावजूद डॉक्टर और अन्य स्टाफ की कमी के कारण अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं।
स्थिति यह है कि खाली पड़ी इन क्लीनिकों की बिल्डिंगों के आसपास नशेड़ियों ने डेरा डाल लिया है, जिससे स्थानीय जनता भी नाराज है। ऐसा ही एक मामला बिलपुरा, महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 78 में सामने आया है। यहां बिल्डिंग पूरी तरह से तैयार होने के बावजूद क्लीनिक अब तक शुरू नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय असामाजिक तत्व यहां जमा होते हैं और शराबखोरी करते हैं।
Read News : Tikamgarh News : शुद्धिका कार्यक्रम में युवक ने नदी में छलांग लगाई, एसडीआरएफ ने शव बरामद किया
इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि उक्त क्लीनिक अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेकओवर नहीं किया गया है। ठेकेदार की जिम्मेदारी है कि वह चौकीदार तैनात करें ताकि भवन का गलत इस्तेमाल न हो।
Read News : MP News : महिलाओं की सुरक्षा के लिए रांझी पुलिस सतर्क, असामाजिक गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
स्थानीय जनता का कहना है कि जल्द ही क्लीनिक चालू किया जाए, ताकि न केवल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो, बल्कि असामाजिक गतिविधियों पर भी नियंत्रण रखा जा सके।













