children’s Day : रीवा। बाल दिवस के अवसर पर सुशील CA कॉमर्स अकादमी, निराला नगर में धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और शहीद अखिलेश पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय, पंडित नेहरू अमर रहें और अखिलेश पटेल अमर रहें के नारों से हुई, जिससे परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और पंडित नेहरू एवं शहीद अखिलेश पटेल की प्रतिमा में पुष्पांजलि के साथ किया गया। स्वागत उद्बोधन अकादमी संचालक सुशील प्रताप सिंह ने दिया। उन्होंने बच्चों को इस अवसर पर प्रेरित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू के आदर्शों को अपनाकर जीवन में सफलता पाई जा सकती है।
children’s Day : मुख्य अतिथि अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बच्चों को पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया और नशा मुक्ति के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं, बंसल न्यूज़ के ब्यूरो प्रमुख अभिषेक तिवारी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़े प्रेरक तथ्य साझा करते हुए छात्रों को अपने हक अधिकारों के प्रति जागरूक होने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन राज लखन पटेल ने किया। इस अवसर पर समाज सेवा में कार्यरत बंसल न्यूज़ से निशांत मिश्रा, दिनेश डायमंड डीजे, दिनेश ओबीसी, अशोक पटेल, अनिल तिवारी, डॉक्टर शिवम, डॉ ब्योमकेश शुक्ला सहित अकादमी स्टाफ और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह और जोश देखने को मिला, और सभी ने मिलकर बाल दिवस को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई। अकादमी प्रशासन ने इस अवसर पर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरक संदेश देने के साथ ही उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।













