Chief Minister Schedule : जानिए 28 अक्टूबर को कहाँ रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कौन से कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

0
294

Chief Minister Schedule : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को जशपुर जिले में छठ महापर्व के कार्यक्रम, मंदिर दर्शन और विधानसभा स्तरीय सम्मेलनों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपने गृह जिले में सुबह जल्दी ही सार्वजनिक कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 28 अक्टूबर को सुबह 05:30 बजे अपने निज निवास बगिया, जिला जशपुर से प्रस्थान करेंगे।

Chief Minister Schedule : छठ पूजा और मंदिर दर्शन

  • मुख्यमंत्री का सुबह 05:50 बजे छठ घाट कुनकुरी, जिला जशपुर आगमन होगा।
  • वह 06:50 बजे तक छठ घाट कुनकुरी में आयोजित छठ महापर्व में शामिल होंगे।
  • इसके बाद सुबह 07:00 बजे वह जगन्नाथ मंदिर कुनकुरी पहुंचेंगे और 07:30 बजे तक दर्शन एवं पूजा करेंगे।
  • सुबह 07:40 बजे मुख्यमंत्री का ग्राम बेमतटोली (कुनकुरी) आगमन होगा।
  • सुबह 08:10 बजे के बाद मुख्यमंत्री निज निवास बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

Chief Minister Schedule : जनपद पंचायत में विधानसभा सम्मेलन

  • मुख्यमंत्री दोपहर 01:00 बजे निज निवास बगिया से प्रस्थान कर 01:30 बजे जनपद पंचायत मैदान, फरसाबाहार, जिला जशपुर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 01:30 बजे से 02:30 बजे तक वह विधानसभा सम्मेलन– आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में शामिल होंगे।
  • इसके बाद दोपहर 03:00 बजे जनपद पंचायत मैदान, फरसाबाहार से प्रस्थान कर 03:30 बजे निज निवास बगिया आगमन करेंगे।

दिन भर के व्यस्त कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री साय निज निवास बगिया में आरक्षित और रात्रि विश्राम करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here