छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 20 मजदूरों की मौत,मुआवजे का ऐलान

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। यहां वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर अचानक बॉयलर फटने से भारी तबाही मच गई। इस भीषण हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

अचानक हुए धमाके से मचा हाहाकार

जानकारी के अनुसार, प्लांट में काम चल रहा था तभी अचानक बॉयलर में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और कई लोग मलबे के नीचे दब गए।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन की टीम भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
Read more ; C.G Weather : छत्तीसगढ़ में लू का कहर, तापमान 45 डिग्री के पार जाने की आशंका

कंपनी ने किया मुआवजे का ऐलान

वेदांता पावर प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों के लिए 35-35 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी ऐलान किया गया है। वहीं घायलों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गंभीरता दिखाते हुए बिलासपुर कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

प्रशासन की सख्ती

सरकार और प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि औद्योगिक सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारणों की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *