chhattisgarh raipur monsoon entry: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से हुआ प्रवेश, रायपुर में झमाझम बारिश 

0
98
chhattisgarh raipur monsoon entry
chhattisgarh raipur monsoon entry
chhattisgarh raipur monsoon entry: रायपुर :  छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रवेश कर लिया है। मानसून की एंट्री सबसे पहले दंतेवाड़ा जिला से हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान प्रदेशवासियों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी रायपुर में भी झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट महसूस की गई।
chhattisgarh raipur monsoon entry: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here