HomeChhattisgarhKawardha Minor Girls Molestation Arrest POCSO: कवर्धा में 3 मासूम बच्चियों से...

Kawardha Minor Girls Molestation Arrest POCSO: कवर्धा में 3 मासूम बच्चियों से अश्लील हरकत: मिठाई का लालच देकर की करतूत, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Date:

Related stories

कवर्धा [Nishanebaaz News]Kawardha Minor Girls Molestation Arrest POCSO। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में मासूम बच्चों की सुरक्षा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के उड़ियाकला गांव में तीन नाबालिग बच्चियों को मिठाई का लालच देकर उनके साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी पड़ोसी को कबीरधाम महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सख्त पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मिठाई का लालच देकर की घिनौनी करतूत

घटना 9 अगस्त 2026 की शाम की बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार, उड़ियाकला निवासी आरोपी जागेश्वर साहू (39 वर्ष) ने दो सगी नाबालिग बहनों और पड़ोस की एक अन्य बच्ची को मिठाई खिलाने का लालच दिया। इसके बाद वह उन्हें एकांत में ले जाने का प्रयास करने लगा और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

मासूम बच्चियों ने जब आरोपी की हरकतों का विरोध किया और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया, तो आरोपी पकड़ाने के डर से मौके से फरार हो गया।

24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना से सहमी बच्चियों ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद 11 अगस्त को परिजन कबीरधाम महिला थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही महिला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।

पीड़ित बच्चियों एवं परिजनों के बयान दर्ज करने और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस टीम ने 12 अगस्त को दबिश देकर आरोपी जागेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया। 13 अगस्त को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से विद्वान न्यायाधीश के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल करा दिया गया है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here