Bemetara Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: बेमेतरा में अव्यवस्थाओं पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, कलेक्टर-SP को लगाई फटकार; बोले- 15 साल में नहीं देखी ऐसी स्थिति

Bemetara Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: रायपुर/बेमेतरा: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेमेतरा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान हुई अव्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कार्यक्रम के दौरान तेज आंधी और बारिश के कारण आयोजन प्रभावित हुआ, वहीं स्वागत और प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाओं में कमी को लेकर उन्होंने प्रशासन को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Bemetara Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में डॉ. रमन सिंह ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपने 15 वर्षों के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने ऐसी अव्यवस्था कभी नहीं देखी।

Bemetara Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक विवाह समारोह के साथ विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य शामिल होने पहुंचे थे।

Bemetara Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: हालांकि खराब मौसम और तेज बारिश के चलते आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। परिस्थितियां ऐसी हो गईं कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद समारोह, लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

कार्यक्रम रद्द होने के बाद रेस्ट हाउस में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के कई सदस्य बेमेतरा में मौजूद थे, लेकिन उनके स्वागत, सम्मान और सुरक्षा को लेकर अपेक्षित तैयारी नजर नहीं आई।

उन्होंने कलेक्टर और एसपी से कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी के बावजूद स्वागत की व्यवस्था उचित ढंग से नहीं की गई, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है। साथ ही अधिकारियों को भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने की सलाह दी।

डॉ. रमन सिंह ने यह भी कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद प्रशासन समय रहते किसी वैकल्पिक स्थल की व्यवस्था नहीं कर सका। उनके अनुसार मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्री लंबे समय तक इंतजार करते रहे, लेकिन कोई प्रभावी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाई।

Bemetara Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: उन्होंने कहा कि ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन वैकल्पिक स्थल तय नहीं कर पाया, जिससे ऐसा प्रतीत हुआ कि अधिकारियों को कार्यक्रम की गंभीरता और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी का पर्याप्त अंदाजा नहीं था।

Bemetara Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: अपने अनुभव का उल्लेख करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस घटना से प्रशासन भविष्य के लिए सबक लेगा और व्यवस्थाओं में सुधार करेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories