Rule Change 1st June:आज से बदले कई नियम: LPG महंगा, कार खरीदना भी हुआ महंगा, जानें 5 बड़े बदलाव

Sanjay Sahu
rule change 1st june today lpg cylinder maruti suzuki car price hike

Rule Change 1st June: नई दिल्ली: जून महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम वित्तीय नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं। इनका असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ सकता है। 1 जून से एलपीजी सिलेंडर, कारों की कीमतों, बैंकिंग सेवाओं, सोलर पैनल और यूपीआई भुगतान प्रणाली से जुड़े नए नियम लागू हो गए हैं।

Rule Change 1st June:सबसे बड़ा बदलाव कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हुआ है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के पास एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें पीएनजी कनेक्शन लगने के 30 दिनों के भीतर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा।

Rule Change 1st June:कार खरीदने वालों के लिए भी जून से खर्च बढ़ गया है। मारुति सुजुकी ने अपनी कई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी के अनुसार अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में अधिकतम 30 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है।

Rule Change 1st June:बैंकिंग क्षेत्र में भी बदलाव हुआ है। एचडीएफसी बैंक ने छोटे नोट और सिक्कों के कैश डिपॉजिट से जुड़े नियम बदले हैं। अब 20 रुपये या उससे कम मूल्य के नोटों के लिए 10 हजार रुपये प्रति माह और सिक्कों के लिए 5 हजार रुपये प्रति माह की सीमा तय की गई है। इससे अधिक राशि जमा करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

Rule Change 1st June:सोलर पैनल से जुड़े नियमों में भी बदलाव लागू हुआ है। अब सरकारी योजनाओं और सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में केवल स्वीकृत सूची (ALMM List-II) में शामिल सोलर मॉड्यूल और सेल का ही उपयोग किया जा सकेगा। इससे सोलर पैनल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

Rule Change 1st June:डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बनाने के लिए यूपीआई प्रणाली में भी नया बदलाव किया गया है। अब किसी को यूपीआई के जरिए पैसे भेजने से पहले भुगतानकर्ता को सामने वाले व्यक्ति का बैंक खाते में दर्ज नाम दिखाई देगा। इससे गलत खाते में पैसे ट्रांसफर होने और ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं को कम करने में मदद मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *