Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh CG News: NMDC की CSR पहल भांसी के 6 स्कूलों में 181...

CG News: NMDC की CSR पहल भांसी के 6 स्कूलों में 181 बच्चों को बांटे बैग, जूते और मोजे

CG News: फकरे आलम खान\बचेली। एनएमडीसी लिमिटेड, बचेली कॉम्प्लेक्स की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व यानी CSR के तहत स्थानीय स्कूली बच्चों के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत भांसी से स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, जूते और मोजे वितरित करने के अभियान की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी बुनियादी सामग्री उपलब्ध कराना है।

भांसी के 6 स्कूलों के बच्चों को मिला लाभ

वितरण अभियान के पहले चरण में ग्राम पंचायत भांसी के 6 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, मोजे और अलग-अलग साइज के जूते वितरित किए गए। इस दौरान कुल 181 स्कूल बैग और 181 जोड़ी जूते व मोजे बच्चों को दिए गए।

Read More: CG News: मेडिकल फील्ड में नौकरी का मौका! रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पद पर 14 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू, जानें पूरी डिटेल

जिन विद्यालयों के बच्चों को इस पहल का लाभ मिला, उनमें शासकीय नेताजी प्राथमिक शाला, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला बाजारपारा, नया प्राथमिक शाला मासापारा, शासकीय प्राथमिक शाला कुम्मापारा और प्राथमिक शाला पोरोकमेली शामिल हैं।

12 ग्राम पंचायतों के बच्चों तक पहुंचाने की योजना

एनएमडीसी बचेली के आसपास स्थित 12 ग्राम पंचायतों के स्कूली बच्चों को स्कूल बैग और जूते उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। इसी के तहत भांसी ग्राम पंचायत से वितरण अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई है। आने वाले चरणों में अन्य संबंधित ग्राम पंचायतों के स्कूली बच्चों को भी इस पहल से लाभ मिलने की उम्मीद है।

इस पहल के जरिए बच्चों को स्कूल जाने के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उनके पढ़ाई के प्रति उत्साह को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए स्कूल बैग, जूते और मोजे जैसी जरूरी सामग्री मिलने से अभिभावकों में भी खुशी देखने को मिली।

Read More: CG Dhan Kharidi 2026: धान खरीदी से पहले किसानों को बड़ी राहत, सह-खातेदारों का पंजीयन खत्म

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएमडीसी बचेली के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन)-CSR जोसी थॉमस और उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सौरभ कुमार मौजूद रहे।इसके अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, भांसी थाना प्रभारी श्री वर्मा, ग्राम पंचायत भांसी की सरपंच मीरा भास्कर, वार्ड पंच, स्थानीय शिक्षक, विद्यालय अधीक्षक, ग्रामीण और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए।

बच्चों और अभिभावकों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जब स्कूल बैग और जूते वितरित किए गए तो उनके चेहरों पर खुशी नजर आई। अभिभावकों ने भी एनएमडीसी की इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि पढ़ाई से जुड़ी जरूरी सामग्री मिलने से बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा होगी और उनका उत्साह भी बढ़ेगा।एनएमडीसी की ओर से CSR के तहत की जा रही यह पहल स्थानीय स्तर पर शिक्षा और बाल कल्याण से जुड़े प्रयासों को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम के तौर पर देखी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here