Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

C.G Budget : आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट ,घेरने की तैयारी में विपक्ष … इन सवालों से CM साय होंगे परेशान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रायपुर में चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत करेंगे। सत्र की शुरुआत में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक दीनदयाल पोर्ते के निधन का उल्लेख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।आज का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 मुख्यमंत्री से बिजली और प्रशासनिक मुद्दों पर सवाल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ऊर्जा विभाग में रिक्त पदों, जेई से एई पदोन्नति कोटा, तथा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के खिलाफ मिली शिकायतों पर की गई कार्रवाई को लेकर जानकारी मांगी गई है।

इसके अलावा राज्य में ऊर्जाकरण की स्थिति, किसानों को बिजली बिल में दी गई राहत, कोयला रायल्टी से जुड़ी शिकायतों की जांच, मुख्यमंत्री जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण और पीएम सूर्यघर योजना के तहत पंजीयन एवं लाभार्थियों की संख्या जैसे विषय भी सदन में उठेंगे।

Read More : दिल्ली से लेह जा रहे विमान में अचानक लगी आग… दिखी चिंगारी! टेकऑफ के तुरंत बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

वन मंत्री से विकास और संरक्षण पर जवाब

वन मंत्री केदार कश्यप से इंद्रावती टाइगर रिजर्व और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में हुए कार्यों, रायपुर में यातायात सुधार की प्रस्तावित नीति, धान खरीदी एवं उठाव, नंदन वन के पुनर्निर्माण और सहकारी बैंकों में पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है।

राजस्व मंत्री से अवैध कब्जों पर प्रश्न

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों, अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, आदिवासी भूमि की बिक्री, लंबित राजस्व प्रकरणों और शैक्षणिक संस्थानों में अनियमितताओं को लेकर जवाब तलब किया गया है।आज का दिन विधानसभा में सरकार की नीतियों और योजनाओं पर गहन चर्चा और जवाबदेही का संकेत दे रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

शराब के लिए साले की हत्या, 150 रुपए देकर भेजा था भट्टी, दारू नहीं लाने पर...#cg #cgpolice #raipur

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Singrauli News: कन्वेयर निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा, लोहे की पाइप गिरने से श्रमिक की मौत

Singrauli News:सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के पचौर-देवरा स्थित टीएचडीसी...

Singrauli Crime: पशु तस्करी पर जियावन पुलिस का प्रहार, लाखों की भैंसें बरामद

Singrauli Crime: सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन,...

Related Articles

Popular Categories