मुरैना रेलवे ट्रैक पर बवाल : दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, महिलाओं को भी नहीं बख्शा…वीडियो वायरल

Parivesh

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच रेलवे ट्रैक पर ही भिड़ंत हो गई। घटना प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास की है, जहां युवकों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और सबके सामने जमकर मारपीट की।

घटना उस समय हुई जब कुछ युवक और महिलाएं मंगला एक्सप्रेस से ग्वालियर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। ये सभी लोग स्टेशन के बाहर झोपड़ी में रहते हैं और आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया, जहां लात-घूंसे, थप्पड़ और गालियों की बारिश होने लगी।

हैरानी की बात यह रही कि यह सबकुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन किसी ने शुरुआत में बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। मौके पर उपस्थित रेलवे पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

घटना ऐसे समय पर हुई जब ट्रैक से सुपरफास्ट ट्रेन के गुजरने की संभावना थी। यदि ट्रेन निकलती तो यह मामूली विवाद बड़े हादसे में बदल सकता था।

फिलहाल रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झोपड़पट्टी में रहने वाले इन गुटों के बीच पूर्व में भी विवाद की खबरें सामने आ चुकी हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *