Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस...

CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

0
78
CGBSE Result 2026
CGBSE Result 2026

CGBSE Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय भवन से आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

CGBSE Result 2026 LIVE: राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत 1.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

CGBSE Result 2026 LIVE: रिजल्ट जारी होने से पहले शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिन छात्रों का परिणाम उम्मीद के अनुसार न आए, वे निराश न हों और आगे बेहतर करने का प्रयास करें।

CGBSE Result 2026 LIVE: छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं। इसके बाद 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस साल बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी किए हैं, जिससे छात्रों को एक ही समय पर अपने नतीजे देखने की सुविधा मिल रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here