Sunday, March 29, 2026
25.9 C
Raipur

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में उमस से बेहाल लोग, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण प्रदेशभर में उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिनभर चिपचिपी गर्मी बनी रही। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

CG Weather Update : मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया है कि आने वाले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में आंधी-तूफान की गतिविधियां सक्रिय रहेंगी, जिससे किसानों और आमजन को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

पिछले 24 घंटे: कहां-कितनी बरसी बारिश?

बीते 24 घंटों में बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिली, जबकि बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। बलरामपुर के कुसमी में सर्वाधिक 11 सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा चांदो में 5 सेमी, पौड़ी उपरोड़ा, दौरा कोचली, अंबिकापुर समेत कई इलाकों में 2 से 4 सेमी बारिश हुई।

सिनॉप्टिक स्थिति: मानसून द्रोणिका सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका वर्तमान में अमृतसर, देहरादून, शाहजहांपुर, जलपाईगुड़ी होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक विस्तारित है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से पूर्वी बिहार तक एक अन्य ट्रफ रेखा समुद्र तल से 0.9 किमी ऊँचाई पर बनी हुई है, जो अगले कुछ दिनों तक बारिश को मजबूती देगी।

CG Weather Update

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। दिन का तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उमस भरे मौसम से लोगों को आंशिक राहत मिलेगी।

इन क्षेत्रों में होगी बारिश की संभावना:

बलरामपुर, अंबिकापुर, रामानुजगंज, चांपा, कोटाडोल, लुंड्रा, कुनकुरी, बेलगहना, प्रतापपुर, शंकरगढ़, पसान, मगरलोड और बेलतरा सहित करीब 40 इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में फिर से बारिश हो सकती है।

किसानों और यात्रियों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए वे फसल और खुद की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें। साथ ही आगामी सप्ताह में यात्रियों को मौसम की अद्यतन स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories