Tuesday, April 7, 2026
34.1 C
Raipur

CG Politics :भूपेश बघेल ने 10 जनपथ के दबाव में हसदेव काटा, छत्तीसगढ़ को बेचने की थी साजिश: वनमंत्री केदार कश्यप का बड़ा आरोप

CG Politics :रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को रायपुर स्थित एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एक के बाद एक घोटाले हुए और अब जब जांच की आंच पहुंच रही है, तो कांग्रेस बौखलाई हुई है। भूपेश बघेल को निशाने पर लेते हुए मंत्री कश्यप ने तीखा तंज कसा — “चोर-चोर मौसेरे भाई, इसलिए कांग्रेस हाईकमान भी उनका साथ दे रही है।”

CG Politics :कांग्रेस शासनकाल को बताया घोटालों का दौर

CG Politics :कश्यप ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने शराब, महादेव ऐप, पीएसी, चारा, गोबर और डीएमएफ (DMF) से जुड़े घोटालों के जरिये सरकारी पैसों की खुली लूट की। उन्होंने दावा किया कि कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, लेकिन भूपेश बघेल आज भी खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

CG Politics :पेड़ कटाई और कोल ब्लॉक में कथनी-करनी का फर्क

CG Politics :वन मंत्री ने कांग्रेस पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई की इजाजत खुद भूपेश सरकार ने दी थी। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने पर्यावरणीय स्वीकृति की सिफारिश की थी और 2022 में राजस्थान को कोल ब्लॉक आवंटित किया गया। लेकिन अब वही कांग्रेस विपक्ष में आकर उसका विरोध कर रही है।

CG Politics :“प्रदेश को अशांति की ओर धकेल रही कांग्रेस”

CG Politics :कश्यप ने कहा कि कांग्रेस राज्य की अर्थव्यवस्था और किसानों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से आर्थिक नाकेबंदी और उकसावे की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने नेताओं को बचाने के लिए प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।

CG Politics :भूपेश बघेल से किए तीखे सवाल

CG Politics :मंत्री कश्यप ने भूपेश बघेल से पूछा कि जब यूपीए सरकार के कार्यकाल में कोल ब्लॉक आवंटन हुए, तब क्या वह माफी मांगेंगे? क्या वे खुद कांग्रेस भवन की बिजली काटने का साहस दिखाएंगे? उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पत्र के माध्यम से भूपेश सरकार को चेताया था कि ‘10 जनपथ’ के दबाव में गलत फैसले लिए जा रहे हैं।

CG Politics :भाजपा के सुशासन का दावा

CG Politics :कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की कथनी-करनी का फर्क अब जनता जान चुकी है। इसी कारण उसे पांच साल में सत्ता से बाहर होना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि अब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पारदर्शी और जनहितैषी शासन की शुरुआत हो चुकी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : बरगी में चीतल पर कुत्तों का हमला, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के...

छत्तीसगढ़ में अब लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना पड़ेगा महंगा! नया कानून लागू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से जुड़े मामलों...

CM सरमा पर आरोपों के बाद पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा, गरमाई सियासत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली...

M.P News : भोपाल में आबकारी विभाग के खिलाफ कामगारों का हल्लाबोल, 48 घंटे का अल्टीमेटम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

M.P News : इंदौर निगम बजट सत्र में हंगामा, पोस्टर लहराकर विरोध

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क:मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम के बजट...

Related Articles

Popular Categories