CG Politics:जगदलपुर : जगदलपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विभाग में साड़ी खरीदी के नाम पर अनियमितताएं हुई हैं और इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है।
CG Politics:बैज के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए करीब 1 लाख 94 हजार से अधिक साड़ियों की खरीदी की गई, लेकिन उनकी गुणवत्ता बेहद खराब है और उपयोग के लायक नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विभाग में सेनेटरी पैड, ग्रीन बोर्ड और आरओ की खरीदी में भी गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।











