CG Police Transfer:जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने 26 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षक (SI) और 13 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
CG Police Transfer:पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के निर्देश पर जशपुर जिले को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षक आवंटित किए गए हैं। इन सभी को आगामी दो महीने के प्रशिक्षण के लिए जिले के अलग-अलग थानों और चौकियों में पदस्थ किया गया है।
प्रशिक्षण के दौरान कुछ प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को थाना और चौकी प्रभारी का स्वतंत्र प्रभार भी सौंपा गया है। इसका उद्देश्य उन्हें पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और थाना-चौकी के संचालन का व्यावहारिक अनुभव देना है।
CG Police Transfer: प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की नई पदस्थापना
1. संतोष कुमार चौरसिया – सिटी कोतवाली जशपुर
2. नील मणि निषाद – थाना पत्थलगांव
3. संतोष कुमार वर्मा – थाना बगीचा
4. शेखर सिंह राजपूत – थाना कुनकुरी
5. माधुरी वर्मा – चौकी आरा, स्वतंत्र प्रभार
6. लक्ष्मी मरकाम – चौकी मनोरा, स्वतंत्र प्रभार
7. जय प्रकाश – चौकी पंडरापाठ, स्वतंत्र प्रभार
8. मोहन लाल मरकाम – चौकी सोनक्यारी, स्वतंत्र प्रभार
9. राजकुमार – चौकी करडेगा, स्वतंत्र प्रभार
10. देविका – चौकी ऊपरकछार, स्वतंत्र प्रभार
11. जितेंद्र साहू – थाना तुमला, स्वतंत्र प्रभार
12. विंबलेश्वरी मरकाम – चौकी कोल्हेनझरिया, स्वतंत्र प्रभार
13. शेष नारायण दीवान – चौकी कोतबा, स्वतंत्र प्रभार
CG Police Transfer:इन 13 पुलिसकर्मियों का भी हुआ तबादला
1. निरीक्षक राकेश यादव – थाना बागबहार से थाना सन्ना
2. उप निरीक्षक सुनील सिंह – थाना दुलदुला से थाना बागबहार
3. उप निरीक्षक सतीश सोनवानी – चौकी पंडरापाठ से थाना दुलदुला
4. उप निरीक्षक विवेक भगत – चौकी मनोरा से थाना आस्ता
5. उप निरीक्षक अर्जुन यादव – थाना आस्ता से थाना बगीचा
6. उप निरीक्षक बृजेश यादव – चौकी कोतबा से चौकी दोकड़ा
7. सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी – चौकी करडेगा से चौकी कोतबा
8. सहायक उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी – चौकी आरा से चौकी पंडरापाठ
9. सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर भगत – चौकी ऊपरकछार से चौकी आरा
10. सहायक उप निरीक्षक कुमार वैभव सिंह – चौकी सोनक्यारी से चौकी मनोरा
11. सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा – चौकी कोल्हेनझरिया से चौकी सोनक्यारी
12. सहायक उप निरीक्षक नीता कुरें – थाना कुनकुरी से थाना पत्थलगांव
13. सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किण्डो – थाना पत्थलगांव से थाना कुनकुरी
CG Police Transfer:इस फेरबदल के जरिए जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। प्रशिक्षु अधिकारियों को स्वतंत्र प्रभार मिलने से उन्हें मैदानी स्तर पर काम करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े दायित्वों को समझने का अवसर मिलेगा।




