Thursday, March 26, 2026
34.1 C
Raipur

CG Police Recruitment : छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा

CG Police Recruitment : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो गई है। आवेदन करने की लास्ट डेट 27 अगस्त है।

Read More : CG News : 10 अगस्त को भाजपा में संगठन विस्तार की घोषणा संभावित, कई बड़े चेहरे बदलेंगे

छत्तीसगढ़ व्यापम के ओर से लिखित परीक्षा 14 सितंबर को सुबह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर मुख्यालय स्थित केंद्रों में होगी। आरक्षकों की भर्ती के लिए प्रथम चरण की दक्षता परीक्षा अक्टूबर 2023 में पूर्ण हो चुकी है।

भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन 4 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था। प्रथम चरण में दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद लिखित परीक्षा के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की परीक्षा छत्तीसगढ़ परीक्षा मंडल की ओर से आयोजित की जा रही है।

Read More : MP News : ग्वालियर में नशे में धुत SAF सूबेदार की कार ने मचाया कहर, 3 घायल, CCTV में कैद हुई टक्कर, देखे वीडियो…

लिखित परीक्षा के लिए पात्र आवेदकों को व्यापम की वेबसाइट पर जाकर पंजीयन करना होगा। प्रोफाइल आईडी के माध्यम से लिखित परीक्षा केंद्र के लिए जिले का चयन करना अनिवार्य है। आवेदन को सफलतापूर्वक सबमिट करना भी जरूरी है।

इसके बाद ही अभ्यर्थी व्यापम पंजीयन नंबर और रोल नंबर से लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

पंजीयन नहीं करने पर लिखित परीक्षा से वंचित

आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि जिस पात्र अभ्यर्थी ने व्यापम के वेबसाइट में पंजीयन नहीं किया, वे लिखित परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार होगी

  • व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन के बाद ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि 5 अगस्त 2025
  • अंतिम तारीख 27 अगस्त की शाम 5 बजे तक
  • परीक्षा की तिथि 14 सितंबर है
  • परीक्षा का समय पूर्वान्ह (दो घंटे)
  • प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 8 सितंबर -परीक्षा केंद्र 05 सभी संभागीय मुख्यालयों में

आवेदन की जानकारी व्यापम की वेबसाइट पर

ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए व्यापमं की वेबसाइट पर सारी जानकारी उपलब्ध है। किसी प्रकार की समस्या होने पर समाधान के लिए हेल्प लाइन नंबर- 07712972780 पर संपर्क करने कहा गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL 2026: SRH को मिला नया कप्तान! कमिंस बाहर, ईशान किशन को मिला बड़ा मौका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  IPL 2026 से पहले सनराइजर्स...

Related Articles

Popular Categories