Thursday, March 26, 2026
29.1 C
Raipur

CG Online Fraud : डिजिटल अरेस्ट का झांसा, फिर रिटायर्ड अफसर से 32 लाख की ठगी…

जांजगीर-चांपा। CG Online Fraud : ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शंकर नगर कॉलोनी के रहने वाले और सिंचाई विभाग से रिटायर हो चुके तुषारकर देवांगन को साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 32 लाख 54 हजार 996 रुपए हड़प लिए। यह ठगी WhatsApp कॉल, फर्जी बैंक दस्तावेज और मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर की गई।

CG Online Fraud : पीड़ित को व्हाट्सएप पर एक कथित केनरा बैंक एटीएम और डिजिटल अरेस्ट का फर्जी वारंट भेजा गया। उसके बाद ठगों ने कहा कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग जांच में आ चुका है और जल्द कार्रवाई होगी। डर का माहौल बनाकर उनसे छह बार में बड़ी रकम ट्रांसफर करवाई गई।

ठगों ने चार अलग-अलग बैंक खातों और दो बार PhonePe के माध्यम से यह रकम निकलवाई। पीड़ित को जैसे ही संदेह हुआ, उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल का कहना है कि इस तरह की ठगी में अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय हैं जो सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए टारगेट को डराने की तकनीक अपना रहे हैं।

पुलिस की अपील: कोई भी व्यक्ति यदि इस प्रकार के संदिग्ध कॉल या मैसेज प्राप्त करे तो डरें नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करें। किसी अनजान लिंक या मैसेज पर अपनी निजी जानकारी या बैंक डिटेल साझा न करें।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : इंदौर पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, कार से कुचलकर महिला इंजीनियर की मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories