Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Tilda-Nevra : तिल्दा-नेवरा में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न, जनहित...

Tilda-Nevra : तिल्दा-नेवरा में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न, जनहित पत्रकारिता पर दिया जोर

Tilda-Nevra
Tilda-Nevra

Tilda-Nevra : अजय नेताम /तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन रायपुर जिला की तिल्दा ब्लॉक इकाई की मासिक समीक्षा बैठक रविवार, 20 जुलाई 2025 को विश्रामगृह सासाहोली, तिल्दा-नेवरा में आयोजित की गई। बैठक दोपहर 2 बजे शुरू हुई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर गुप्ता और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tilda-Nevra : बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच अनुशासन, निष्पक्षता और निडरता के साथ जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर देना था। चर्चा के दौरान यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन न केवल पत्रकारों के हित में काम करता है, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी केंद्र में रखता है।

Tilda-Nevra : बैठक में पत्रकारों से आग्रह किया गया कि वे अपने समाचारों में जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लें। साथ ही यह भी तय किया गया कि एसोसिएशन के बैनर तले कुछ अलग और सकारात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएं, जिससे संगठन की एक अलग पहचान स्थापित हो सके।

Tilda-Nevra : जिला उपाध्यक्ष रविशंकर गुप्ता ने संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की और पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। जिला मीडिया प्रभारी अजय नेताम ने बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों से आग्रह किया कि वे अनुशासन का पालन करें, पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से समझें और यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो संगठन को अवगत कराएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन सदैव पत्रकारों के हितों के लिए साथ खड़ा रहेगा।

Tilda-Nevra : बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अजय नेताम, विधानसभा कोषाध्यक्ष प्रेम कौशले, ब्लॉक अध्यक्ष हरि मारखंडे, सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष थानेश्वर साहू, सचिव ओमकार प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष लुकेश पटेल, सचिव मनीषा टंडन, सदस्य शिवानंद निर्मलकर, आसु वर्मा, आरू वर्मा, पायल वर्मा, प्रियंका भारती सहित अन्य पत्रकारों की उपस्थिति रही। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और पत्रकारों ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here