CG NEWS : थाना प्रभारी सहित कई अधिकारीयों का तबादला, हटाए गए TI, आदेश जारी….

CG NEWS : कांकेर। जिले के पुलिस विभाग में हाल ही में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इसमें चारामा थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारियों को नए पदों पर तैनात किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने आधिकारिक आदेश जारी कर तबादलों की जानकारी दी है।

CG NEWS : आदेश के अनुसार, चारामा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू को हटाकर अजाक कांकेर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, रक्षित केंद्र के प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी को ताड़ोकी थाना प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। जीविशा पुलिस कार्यालय के प्रभारी अच्युतचंद्र तिवारी को बड़गांव थाना प्रभारी बनाया गया है। ताड़ोकी से चारामा थाना प्रभारी के रूप में तेज कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है, जबकि रक्षित केंद्र की प्रभारी मनोरमा को जीविशा पुलिस कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस विभाग में यह बदलाव उस समय आया है जब चारामा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू पर एक मारपीट मामले में कार्रवाई हुई थी। केशकाल घाट पर एक बस को ठोकर मारने के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रेलर चालक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इस घटना के बाद एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने तत्परता दिखाते हुए प्रभारी साहू को हटाकर तेज कुमार वर्मा को नए प्रभारी के रूप में तैनात किया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में भव्य भस्म आरती! “हर-हर महादेव” से गूंजा मंदिर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (उज्जैन): मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories