Monday, March 30, 2026
28.6 C
Raipur

CG News: डीएफओ की गाड़ी से ग्रामीण की मौत, दो भैंसों ने भी तोड़ा दम, जानिए टीआई ने क्या कुछ कहा

CG News: रायपुर. नेशनल हाईवे पर धरसींवा के पास अंबिकापुर-सरगुजा डीएफओ की सरकारी स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक ग्रामीण और सड़क पार कर रही दो भैंसों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ग्रामीण की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है. हादसा 22 दिसंबर की शाम को छह बजे के बाद चरौदा में मोंदही ओवरब्रिज के पास हुआ. डीएफओ सरगुजा की तख्ती वाली स्कार्पियो सीजी 02 ए यू 0470 से हादसा हुआ.

CG News: बाइक सवार महिला का इलाज जारी, हालत गंभीर

CG News: पुलिस के मुताबिक सिलतरा निवासी मृतक मनहरण पिता प्रेमनाथ वर्मा (45 वर्ष) बाइक में अपनी पत्नी रेखा वर्मा के साथ ग्राम किरना में रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे. शाम छह-साढ़े 6 बजे ग्राम मोंहदी ओवरब्रिज पर भैंसों को ग्रामीण हाईवे पार करा रहे थे. भैंसों को सड़क पर देखकर मनहरण ने अपनी बाइक को ब्रेक लगाया तो पीछे से तेज रफ्तार ब्लैक स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

CG News: बाइक को जोरदार टक्कर मारने के बाद भी स्कार्पियो की रफ्तार कम नहीं हुई और वह दो भैंसों को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गई. हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आईं. अस्पताल पहुंचने से पहले मनहरण वर्मा की मौत हो चुकी थी जबकि रेखा वर्मा का इलाज जारी है. वहीं घटनास्थल पर ही दोनों भैंसों की भी मौत हो गई.

CG News: पुलिस ने मृतक मनहरण वर्मा के पुत्र सागर वर्मा एवं चश्मदीद गवाह संजय यादव का बयान दर्ज किया. स्कार्पियो के चालक के खिलाफ धारा 106 (1) 125 एवं 281 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. टीआई धरसींवा राजेन्द्र दीवान के मुताबिक गाड़ी में डीएफओ सरगुजा अंबिकापुर खुद सवार थे. शासकीय ड्राइवर स्कार्पियो चला रहा था. डीएफओ और ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं. हालांकि पुलिस ने अभी डीएफओ और ड्राइवर का नाम नहीं बताया है. धरसींवा में उपचार के बाद सरकारी गाड़ी उन्होंने थाने में रखवाई और दूसरी गाड़ी से रायपुर निकल गए. जांच के बाद ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories