CG NEWS : कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बद्री अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि केक कार के बोनट पर रखा गया था और तलवार से काटते समय समर्थकों ने तालियों और नारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
CG NEWS : वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा एक तरफ कानून-व्यवस्था की दुहाई देती है, दूसरी तरफ उसके नेता खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस हरकत को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
CG NEWS : कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। प्रारंभिक जांच में बद्री अग्रवाल की पहचान हुई है। उन्होंने बताया कि वाहन के बोनट पर केक रखकर तलवार से काटने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एमवी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर चर्चा का विषय बन गया है।











