Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : धर्मकांटा मशीन की केलिब्रेशन तक एमवी साइडिंग से ट्रकों...

CG NEWS : धर्मकांटा मशीन की केलिब्रेशन तक एमवी साइडिंग से ट्रकों की लोडिंग बंद, बैलाडिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन का फैसला: केलिब्रेशन पूरा होने पर ही होगी लोडिंग

CG NEWS : फकरे आलम खान/बैलाडीला -बचेली: बैलाडिला लौह अयस्क परियोजना किरंदुल  में ओवरलोडिंग के मुद्दे पर ट्रक मालिकों में गहरा रोष व्याप्त है। अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि बैलाडिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने बड़ा कदम उठाते हुए एमवी साइडिंग से ट्रकों की लोडिंग फिलहाल पूरी तरह बंद कर दी है। एसोसिएशन का साफ कहना है कि धर्मकांटा मशीन की कैलिब्रेशन पूरी तरह सही होने और प्रमाणित होने के बाद ही ट्रकों में माल भरा जाएगा।

CG NEWS : ट्रक मालिकों का आरोप है कि ओवरलोडिंग का खेल एनएमडीसी के कुछ कर्मचारियों, लौह अयस्क खरीदार कंपनियों और संबंधित पक्षों की मिलीभगत से चल रहा है। सामान्यतः ट्रकों में 30 टन माल भरने की अनुमति है, लेकिन व्यवहार में 35 टन तक लौह अयस्क भर दिया जाता है। तौल रसीद में मात्र 30 टन ही दर्ज किया जाता है, जिससे ट्रक चालक और मालिक को अतिरिक्त ईंधन खर्च, वाहन के डैमेज का नुकसान और रास्ते में पकड़े जाने पर माइनिंग विभाग द्वारा लगाया जाने वाला भारी जुर्माना उठाना पड़ता है।

CG NEWS : ट्रक मालिकों का कहना है कि जब माल सुरक्षित रूप से कंपनी के यार्ड तक पहुंच जाता है, तो खरीदार कंपनी को लाखों रुपये का फायदा होता है, लेकिन सारा जोखिम और नुकसान ट्रक मालिकों को ही भुगतना पड़ता है। हाल ही में हुई माइनिंग विभाग की कार्यवाही में लगी जुर्माने की राशि भी बैलाडिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन (बीटीओए) द्वारा चुकाई गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here