CG NEWS : बिलासपुर में दर्दनाक घटना: तीन मंजिला इमारत से गिरकर युवक की मौत, युवती गंभीर, जांच जारी

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। तीन मंजिला इमारत की छत से गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।

CG NEWS : घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने युवती को एंबुलेंस से सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक को भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG NEWS : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। हालांकि घटना के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट स्थिति नहीं है। पुलिस यह जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य परिस्थिति में दोनों छत से गिरे।

CG NEWS : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरने से पहले दोनों को छत पर देखा गया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना का सही कारण सामने आएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *