गौरी शंकर गुप्ता/घरघोडा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, रायकेरा में 20 सितंबर, शनिवार को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत एक रैली आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रधानाचार्य एस. के. करण और नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल द्वारा किया गया।
कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, रा.से.यो. स्वयंसेवकों और ग्राम मितानिनों ने स्वच्छता शपथ ली। इसके बाद विद्यालय परिसर से रैली निकालकर रायकेरा बस्ती पहुंचे और ग्रामीणों को स्वच्छता शपथ दिलाई।
स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को बताया कि गीला कचरा हरे कंटेनर और सूखा कचरा नीले कंटेनर में डालना चाहिए। उन्होंने जागरूक किया कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं, परिवार, मोहल्ला, गांव और कार्य स्थल से करनी होगी। उनका संदेश था:
“स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।”
सफलता में योगदान
इस रैली को सफल बनाने में लोचन प्रसाद पटेल, श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, हितेश्वर कुमार निषाद, जग्गू राठिया और ललित सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।














