रोशन सेन/माकड़ी : आज दिनांक 20 सितंबर 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों के द्वारा स्वच्छता रैली आयोजित की गई। इस रैली का आयोजन प्राचार्य आर.के. वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
स्वयंसेवकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य सह आयुष केंद्र और ग्रामीण बाजार लुभा की सफाई करते हुए ग्रामीण जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और अपने घर, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
Read News : Bhopal News : गरबा पंडाल बना विवाद का नया अखाड़ा, भोपाल में मचा सियासी घमासान, जानें पूरा मामला….
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी आर.पी. पेन्दरो, सहायक शिक्षिका लीना देवांगन, विद्यालय का समस्त स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग लुभा के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।













