CG NEWS : रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) छत्तीसगढ़ ने हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। मिशन की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि कर्मचारी तय समय के भीतर अपने कार्यस्थल पर लौटते हैं, तो उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
CG NEWS : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल नियमितीकरण और अन्य 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी है। आयुक्त सह मिशन संचालक ने प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है और बताया कि सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से पहले ही अनाधिकृत अनुपस्थिति और हड़ताल को लेकर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। कार्यकारिणी समिति की बैठक में सक्षम स्तर पर निर्णय लिया गया है और आदेश भी जारी हो चुके हैं। इसके बावजूद कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। अब अंतिम चेतावनी देने के बाद, यदि कर्मचारी कार्यस्थल पर नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।











