CG NEWS: पखांजुर/गढ़चिरौली: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गढ़चिरौली जिले में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो खूंखार महिला नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। दोनों महिला नक्सलियों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
CG NEWS: मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक AK-47 राइफल, एक पिस्तौल, 37 जिंदा कारतूस, दो वॉकी-टॉकी और नक्सली साहित्य सहित भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। इसके अलावा जंगल में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री भी पुलिस के हाथ लगी है।
CG NEWS: ढेर हुई महिला नक्सलियों की पहचान:
1. सुमित्रा उर्फ सुनीता वेलाडी (38 वर्ष) – निवासी मडवेली, तहसील अहेरी, जिला गढ़चिरौली।
गट्टा दलम की कमांडर थी।
उस पर 8 लाख रुपये का इनाम था।
14 मुठभेड़ों, 12 हत्याओं और 3 आगजनी की वारदातों में शामिल रही थी।
2. ललिता उर्फ लड्डो उर्फ संध्या कोर्सा (34 वर्ष) – निवासी नेल्टोला, तहसील पखांजूर, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़)।
गट्टा दलम की एसीएम स्तर की माओवादी थी।
उस पर 6 लाख रुपये का इनाम था।
8 मुठभेड़ों, 4 हत्याओं और 1 आगजनी सहित अन्य वारदातों में शामिल थी।
CG NEWS: जंगल से मिली भारी विस्फोटक सामग्री:
CG NEWS: दूसरी ओर, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर मौजा के लेकरबोडी जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया, जहां एक संदिग्ध स्थान से जमीन के नीचे छिपाया गया सामान बरामद किया गया।
CG NEWS: बरामद विस्फोटक सामग्री:
एक 5 लीटर का स्टील कैन
1.25 किलोग्राम सफेद विस्फोटक पाउडर
2.50 किलोग्राम नुकीला लोहे का सिलेंडर
4 क्लेमोर (बारूदी उपकरण)
8 बिजली के तारों के बंडल
CG NEWS: इन सभी सामानों को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम ने सुरक्षित रूप से जब्त किया। माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की योजना के तहत किया जाना था।
CG NEWS: यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से न केवल दो इनामी नक्सलियों को ढेर किया गया, बल्कि एक बड़े हमले की साजिश को भी नाकाम कर दिया गया है।











