CG NEWS : अंतर्राष्ट्रीय स्तर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ऋषभ सिंह ठाकुर (रोशन) ने स्वर्ण पदक अर्जित किया, इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा। वर्ल्ड वाइड सुपर लीग इंटरनेशन ताइक्वांडो चैंपियनशिप सीजन 2 का आयोजन जयपुर (राजस्थान) में दिनांक 10.04.26 से 12.04.26 तक रहा। इस प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के विनर एकेडमिक से 08 प्रतिभागी कोच ऋषि सिंह के साथ राजस्थान के लिए रवाना हुए थे पूरे मैच के दौरान 5 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल जीते। इसी कड़ी में ऋषभ सिंह ने 35 की ग्रा. वर्ग के क्वार्टर फाइनल में झारखंड एवं सेमी फाइनल में हरियाणा एवं फाइनल में नेपाल को हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर अपने जिले का ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के साथ अपने भारत देश का भी मान बढ़ाया है।

CG NEWS : बहुत ही कम समय एवं सीमित संसाधनों के बावजूद इस मुकाम तक पहुंचना उसके दृढ़ संकल्प, इक्षा शक्ति एवं एकाग्रता को दर्शाता है।ऋषभ पूर्व में दो स्टेट एवं एक नेशनल खेल कर दो ब्रोंज मेडल अर्जित कर चुका है।(नेशनल हरियाणा के पंचकूला में हुआ था), ऋषभ अपने जीत का श्रेय कोच ऋषि सिंह (नेशनल कोच एवं इंटरनेशनल मेडलिस्ट) एवं अपने परिवार को दिये। कोच के कड़ी प्रशिक्षण एवं स्वयं का मेहनत का नतीजा है। ऋषभ अपने साथ अपनी दीदी रोशनी सिंह को साथ ले गया था ।पूरे मैच के दौरान वो अपने भाई का उत्साह बढ़ाती रही।दूसरी तरफ रायगढ़ में उसकी बड़ी मम्मी एवं उसकी दीदी श्रीजल सिंह प्रतिदिन वो प्रशिक्षण स्थल ले के जाती थी ,उसका भी विशेष सहयोग रहा। ऋषभ को मैच के बारे पूछने पर वो बोला कि अपने देश के तिरंगा झंडा के बगल में अपना नाम लिखा देख कर गर्व से मेरा सीना चौड़ा हो गया और मैं दोगुनी शक्ति के साथ खेला ,मैने एक सपना देखा था गोल्ड मेडल का वो पूरा हो गया।

CG NEWS : मेरे को प्रोत्साहित हमेशा मेरे दादा जी करते रहते थे पर आज वो हमारे बीच नहीं रहे पर उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा। मेरा जीत उनको समर्पित करता हूं। ऋषभ का परिचय वो नवागढ़ ग्राम के दीपक सिंह ठाकुर के पुत्र है जो वर्तमान में गोहडीडीपा घरघोड़ा में निवासरत है, वो पी एम श्री आत्मानंद हायर सेकेंडरी इंगलिश मीडियम स्कूल घरघोड़ा में कक्षा 7 वीं में अध्ययनरत है।

CG NEWS : सीमित संसाधन में तथा कम समय पर इतना अच्छा मुकाम हासिल करने पर पूरे ठाकुर परिवार, ग्रामवासी, सुरेन्द्र चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत घरघोड़ा,उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी एवं पार्षदगण, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा,प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ पी एम श्री आत्मानंद हायर सेकेंडरी इंगलिश मीडियम स्कूल घरघोड़ा तथा पूरे क्षेत्रवासियों ने जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *