CG NEWS : रायपुर स्मार्ट सिटी के कामों की होगी जांच, विधानसभा में मंत्री अरुण साव की घोषणा

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के बीच रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों की जांच कराने की घोषणा की गई। मंत्री अरुण साव ने सदन में कहा कि स्मार्ट सिटी के काम में किसी भी तरह की शिकायत या गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी।

CG NEWS : सदन में सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही रायपुर स्मार्ट सिटी के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरा। विधायक सुनील सोनी ने कहा कि रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना में करीब 30 करोड़ रुपए के काम किए गए हैं, जिनमें केवल म्यूजिकल फाउंटेन पर ही 5.24 करोड़ रुपए खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि उनकी शिकायत के बाद केंद्र सरकार ने भी इस मामले की जांच कराई थी, जिसमें करीब 18 लाख रुपए खर्च हुए थे। उन्होंने जांच रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखने की मांग की।

CG NEWS : सुनील सोनी के अलावा भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और धर्मलाल कौशिक ने भी स्मार्ट सिटी के कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस पर मंत्री अरुण साव ने कहा कि सभी शिकायतों का परीक्षण कराया जाएगा और यदि कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS : विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए शिरपुर महोत्सव के आयोजन में आय-व्यय और संचालन व्यवस्था में अनियमितता का मुद्दा भी उठाया। इसके जवाब में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव के आयोजन के लिए 15 लाख रुपए का आवंटन किया गया था और इससे संबंधित सभी जानकारी चिन्हारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

CG NEWS : उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से प्रचार-प्रसार के लिए 10 लाख रुपए खर्च किए गए। उनका कहना था कि आयोजन में किसी तरह की अनियमितता नहीं हुई है और बाहर से आए मेहमान कलाकारों को भुगतान नहीं किया गया। इस पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि गायक हंसराज रघुवंशी एक कार्यक्रम के लिए करीब 60 लाख रुपए लेते हैं।

CG NEWS : संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस पर स्पष्ट किया कि यह कहना गलत है कि बाहर से आए कलाकारों को भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से सभी भुगतान ऑन रिकॉर्ड किए गए हैं। विधायक ने भुगतान की जांच की मांग की, जिस पर मंत्री ने मामले की जांच कराने की बात कही।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भव्य भस्म आरती, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories