Raigarh Auto Driver Arrested: कार सवार युवती पर अभद्र टिप्पणी करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

VIKASH KHALKHO

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। Raigarh Auto Driver Arrested: महिलाओं की सुरक्षा, उनके सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत एक बार फिर त्वरित और सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। सार्वजनिक स्थान पर कार में सवार एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार और अशोभनीय टिप्पणी करने वाले ऑटो चालक को थाना कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 30 अक्टूबर 2026 की है। एक 22 वर्षीय युवती पूंजीपथरा से अपने पति के साथ कार में सवार होकर परीक्षा दिलाने के लिए रायगढ़ आई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम करीब 4:50 बजे पति-पत्नी अपनी कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शहर के होटल ट्रिनिटी के पास मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम होने के कारण उन्होंने अपनी कार रोकी और गाड़ी का शीशा नीचे किया। आरोप है कि इसी दौरान ऑटो क्रमांक CG 13 BC 8268 का चालक उनकी कार के पास पहुँचा और युवती की ओर इशारा करते हुए बेहद अशोभनीय व अभद्र टिप्पणियाँ करने लगा। आरोपी के इस शर्मनाक कृत्य से पीड़िता के सम्मान को गहरी ठेस पहुँची।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित युवती ने साहस दिखाते हुए थाना कोतवाली में लिखित आवेदन देकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक अमित तिवारी ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी ऑटो चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

Read More : Betul Abduction Case: बैतूल में बेखौफ बदमाशों का तांडव, हथियारों से लैस होकर घर में घुसे 10-12 दबंग, युवती का दिनदहाड़े अपहरण

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और ऑटो के पंजीयन नंबर (CG 13 BC 8268) के आधार पर गहन छानबीन की, जिससे आरोपी की पहचान उमाशंकर साहू (पिता: टीकम साहू, उम्र: 37 वर्ष, निवासी: राजीव नगर, कोतरारोड, रायगढ़) के रूप में हुई। सुराग मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की है।

रायगढ़ पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी, अशोभनीय व्यवहार या छेड़छाड़ की घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस का यह कड़ा रुख आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *