CG NEWS: प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी तेज, मरार पटेल महासंघ ने प्रचार सामग्री का किया विमोचन; 20 दिसंबर को होगा भव्य आयोजन

Sanjay Sahu

CG NEWS: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ की ओर से आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर 25 अक्टूबर को बलौदाबाजार के इंडोर स्टेडियम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समारोह के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार सामग्री का विमोचन भी किया गया।

 

 

CG NEWS: बैठक में कार्यक्रम स्थल, आवागमन की सुविधा, अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं तथा प्रचार सामग्री के वितरण की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं तक समारोह की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 

 

CG NEWS: पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज में शिक्षा, नवाचार और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

बैठक में महासंघ के अध्यक्ष बी.आर. पटेल, कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नागेश्वर पटेल, संयोजक लिलार पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष डेहर लाल पटेल, महासचिव पति राम पटेल, सचिव राधेश्याम पटेल सहित सिद्ध राम पाटिल, केशव पटेल, दीपक पटेल, होरी लाल पटेल, खिलावन पटेल, घनश्याम पटेल, नरेश पाटिल, विनय पटेल, नरेन्द्र पटेल, रामेश्वर पटेल, कन्हैया पटेल, रोहित पटेल, अमृत पटेल और दामोदर पटेल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

CG NEWS: बैठक में सभी पदाधिकारियों ने प्रचार-प्रसार अभियान को व्यापक बनाने और आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। महासंघ ने समाज की प्रतिभाओं को पहचानने, उनका सम्मान करने और नई पीढ़ी को शिक्षा एवं उपलब्धियों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की अपील की।

 

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *