Monday, March 30, 2026
28.6 C
Raipur

CG NEWS : अंधेरे में गुज़री 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारियों की दीपावली, स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी 25 बर्खास्त कर्मियों की बहाली भी अटकी

CG NEWS : रायपुर : दीपावली जैसे बड़े त्यौहार पर जहाँ पूरा प्रदेश खुशियों में सराबोर है, वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों कर्मचारी इस बार मायूसी और आर्थिक तंगी के बीच त्योहार मनाने को विवश हैं।

CG NEWS : राज्यभर में 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी — जो उपस्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में दिन-रात सेवाएँ दे रहे हैं — उन्हें अब तक वेतन प्राप्त नहीं हुआ है।

READ MORE : Gopalganj Crime: चाय वाले के घर से मिला 1.05 करोड़ कैश, ज्वेलरी और 85 एटीएम कार्ड, पूरी खबर जानकर उड़ जाएंगे होश

हाल ही में कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय माँगों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन किया था, जिसमें जेल भरो आंदोलन, जल सत्याग्रह और चुनरी यात्रा जैसे शांतिपूर्ण आंदोलन शामिल रहे। किंतु सरकार की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।

शासन द्वारा 16 अक्टूबर को सभी विभागों को यह निर्देश जारी किए गए थे कि सामान्य प्रशासन विभाग 18 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करे, परंतु इन निर्देशों के बावजूद अब तक अधिकांश कर्मचारियों के खाते खाली हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि वे पहले से ही अल्प वेतन में परिवार का गुज़ारा कर रहे हैं, और इस बार वेतन न मिलने के कारण न तो दीपावली की ख़रीदारी कर पाए और न ही अपने बच्चों के लिए मिठाई या नए कपड़े ले सके।

CG NEWS : स्वीकृति के बाद भी 5 प्रतिशत वेतनवृद्धि का लाभ अधिकांश जिलों में नहीं दिया गया है। अधिकारी “बजट की कमी” का हवाला दे रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष और निराशा गहराती जा रही है।

इसी के साथ हाल ही में हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए 25 कर्मचारियों की बहाली का मामला भी अब तक लंबित है। इससे संगठन के भीतर असंतोष और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी एवं प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की माँग की है। उन्होंने कहा कि —

CG NEWS : “दीपावली जैसे पवित्र पर्व पर कर्मचारियों के लंबित वेतन का त्वरित भुगतान किया जाए, स्वीकृत 5 प्रतिशत वेतनवृद्धि का लाभ तत्काल दिया जाए तथा हड़ताल में बर्खास्त किए गए 25 कर्मचारियों की शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जाए।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories