CG NEWS: फकरे आलम /बचेली : एनएमडीसी बचेली परियोजना के तहत “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के अंतर्गत 28 सितंबर को ग्राम पंचायत गंजेनार और मसेनार में स्वच्छता जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत भवन के आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।
CG NEWS: मार्च में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, वार्ड पंचों, कोटवार, पटेल, स्व सहायता समूहों और अन्य सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। यह पहल परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली के मार्गदर्शन में तथा सीएसआर और मानव संसाधन विभाग के सहयोग से संपन्न हुई।
CG NEWS: इस मौके पर उप-महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री जोसी थॉमस ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ वातावरण केवल साफ-सफाई से नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और सतत प्रयास से बनता है। एनएमडीसी बचेली के इस प्रयास को ग्रामीणों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सहयोग देने का संकल्प लिया।











