HomeChhattisgarhCG NEWS : नान घोटाला मामला: रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल...

CG NEWS : नान घोटाला मामला: रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को जमानत, लेकिन टुटेजा रहेंगे जेल में

Date:

Related stories

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित नान (नागरिक आपूर्ति निगम) घोटाला मामले में रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और IAS अनिल टुटेजा को रायपुर की विशेष अदालत से जमानत मिल गई है। हालांकि, जमानत के बावजूद अनिल टुटेजा अभी जेल में ही रहेंगे, क्योंकि उन्हें शराब घोटाला मामले में भी EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने आरोपी बनाया है।

CG NEWS : दोनों अधिकारियों ने 22 सितंबर को ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद उन्हें चार सप्ताह की कस्टोडियल रिमांड पर दिल्ली ईडी को सौंपा गया था। अदालत ने उनकी रिमांड 16 अक्टूबर तक बढ़ाई थी। रिमांड पूरी होने के बाद आज जब उन्हें रायपुर की विशेष ईडी कोर्ट में पेश किया गया, तो अदालत ने दोनों को जमानत दे दी।

CG NEWS : क्या है नान घोटाला?

CG NEWS : नान घोटाला फरवरी 2015 में उजागर हुआ था, जब ACB/EOW ने नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) के 25 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। जांच के दौरान 3.64 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे।

CG NEWS : जांच में सामने आया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लिए रखे गए चावल और नमक की गुणवत्ता बेहद खराब थी और मानव उपभोग के लायक नहीं थी। आरोप है कि राइस मिलों से घटिया चावल खरीदे गए और इसके बदले कई करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई। चावल के भंडारण और परिवहन में भी व्यापक भ्रष्टाचार हुआ।

CG NEWS : शुरुआत में शिव शंकर भट्ट सहित 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बाद में निगम के तत्कालीन अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (MD) समेत दो IAS अधिकारियों के नाम भी आरोपियों की सूची में जोड़े गए। यह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here