CG NEWS : अंधे कत्ल और दुष्कर्म की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली । पालनार साप्ताहिक बाजार में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की गुत्थी को दंतेवाड़ा पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना 25 जुलाई 2025 की है, जब ग्राम पालनार निवासी 45 वर्षीय महिला बाजार गई थी और देर शाम तक नशे की हालत में ईमली के पेड़ के पास बैठी देखी गई थी। अगली सुबह उसका शव बिना कपड़ों के उसी स्थान पर मिला।

CG NEWS : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के साथ दुष्कर्म कर गुप्तांग में चोट पहुंचाई गई थी, जिससे उसकी मृत्यु हुई। इस आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 15/2025 धारा 66, 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

CG NEWS : पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. वर्मन, और एसडीओपी कल्पना वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहर साय लहरे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। तकनीकी विश्लेषण और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ लगातार संदिग्धों से पूछताछ की गई।

CG NEWS : जांच के दौरान भीमा राम मरकाम उर्फ बोड्डा (30 वर्ष), निवासी पालनार, मोसलटोडा की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। घटनास्थल के आसपास उसकी मौजूदगी की पुष्टि होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी को 5 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

CG NEWS : इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी:

* निरीक्षक मोहर साय लहरे (थाना प्रभारी, कुआकोंडा)
* उपनिरीक्षक रमेश मरकाम
* प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, किशोर पटेल
* आरक्षक झिमटू मण्डावी, परदेशी मण्डावी, लाली नेताम, राजू ओयामी, श्यामलाल अटामी

CG NEWS : पुलिस की तत्परता और संयमित जांच से इस अंधे हत्याकांड का खुलासा संभव हो सका, जिससे क्षेत्र में शांति और भरोसे का माहौल बना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *