Thursday, February 12, 2026
29.1 C
Raipur

CG NEWS : प्रधानमंत्री फसल बीमा में बड़ा फर्जीवाड़ा: केले की खेती को दिखाया चना, लाखों की बीमा राशि का हुआ गलत भुगतान

CG NEWS : राजनांदगांव। जिले के छुरिया ब्लॉक के आमगांव में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लाखों रुपये की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जहां पिछले एक साल से केले की खेती हो रही थी, वहां रबी सीजन 2024-25 में चना फसल दिखाकर बीमा करवाया गया और 25 लाख रुपये से अधिक की बीमा राशि हड़प ली गई।

CG NEWS : इस मामले की शिकायत खुज्जी के पूर्व कांग्रेस विधायक छन्नी साहू ने की थी, जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू की। जिला कृषि अधिकारी टीकम ठाकुर ने खुद माना कि आमगांव क्षेत्र में फसल बीमा में फर्जीवाड़ा हुआ है। बीमा एजेंट, कृषि विभाग के कर्मचारी और पटवारी की मिलीभगत से बिना फसल कटाई परीक्षण और पंचनामा के फर्जी बीमा दावा स्वीकृत किया गया।

CG NEWS : जांच टीम मौके पर पहुंची

CG NEWS : छुरिया तहसीलदार विजय कोठारी की अगुवाई में बनी 5 सदस्यीय जांच टीम ने सोमवार को गांव पहुंचकर किसानों और संदिग्ध लोगों के बयान लिए। टीम में कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में कलेक्टर को सौंपी जाएगी।

CG NEWS : पहले भी सामने आया था फर्जीवाड़ा

CG NEWS : पूर्व में भी 2022-23 में फसल बीमा योजना में गड़बड़ी सामने आई थी, जहां एक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने 33 खसरों की 16.389 हेक्टेयर भूमि पर अपने नाम से बीमा करवा लिया था। शिकायत के बाद पोर्टल से नाम तो हटा दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब वही अधिकारी छुरिया ब्लॉक में तैनात हैं।

CG NEWS : रैलिस बायो एनर्जी का पक्ष

CG NEWS : विवादित जमीन से जुड़ी रैलिस बायो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व पार्टनर जय बग्गा ने स्पष्ट किया कि कंपनी ने न तो किसी को जमीन लीज पर दी है और न ही बीमा का कोई लाभ लिया। उन्होंने कहा कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर बीमा राशि निकाली गई है, जो चरित्र हनन की साजिश है। वे इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे और मानहानि का नोटिस भी भेजेंगे।

CG NEWS : पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी

CG NEWS : पूर्व विधायक छन्नी साहू ने कहा कि किसानों को बीमा योजना का लाभ मिलना चाहिए, लेकिन इस तरह के फर्जीवाड़े गलत हैं। उन्होंने प्रशासन को जगाने की बात कहते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CG NEWS : अधिकारी बोले – दोषियों पर होगी कार्रवाई

CG NEWS : कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच गंभीरता से की जा रही है और एक सप्ताह के भीतर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

भूख नहीं लग रही… क्या ये हैं गंभीर बीमारी का संकेत, जानें डॉक्टर की सलाह

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  कई लोगों को अचानक पहले...

Rolls-Royce का नया घर बनेगा भारत, गर्मजोशी के साथ PM मोदी से मिले कंपनी के CEO

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत की तेज़ी से बढ़ती...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds