Monday, April 13, 2026
37.1 C
Raipur

CG NEWS : ऑपरेशन “आघात” के तहत लैलूंगा व पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पूंजीपथरा पुलिस ने देलारी में रेड कर 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11.04.2026 को थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा ग्राम गुनु (छिन्दखोल) में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी जीवन लकड़ा पिता घासीराम लकड़ा उम्र 24 वर्ष को उसके मकान के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब कीमती लगभग 1000 रुपये जप्त कर उसके विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इसी ग्राम में दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर आरोपी रामलाल भगत पिता भैयालाल भगत उम्र 40 वर्ष को भी उसके घर के सामने अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1000 रुपये जप्त की गई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई।

वहीं आज दिनांक 12.04.2026 को थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम देलारी में रेड कार्रवाई कर आरोपी अमृतलाल लोधा पिता गनपत लोधा उम्र 25 वर्ष को उसके घर के कोलाबाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छिपाकर रखते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 40 नग प्लास्टिक पन्नी में भरी कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 4000 रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 73/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

CG NEWS : इस प्रकार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई इन लगातार कार्रवाइयों से अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में रायगढ़ पुलिस को सफलता मिल रही है।

CG NEWS : एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —

CG NEWS : “ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

Balaji Iron Company : जान दे देंगे, प्लांट नहीं लगने देंगे: फर्जी NOC से खुली बालाजी आयरन कंपनी!

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

वर्दी मं रील बनाय के बाद बवाल: पुलिस जवान के वीडियो वायरल, कमेंट मं छिड़िस बहस...#viralvideo #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में आक्रोश...#cg #crime #cgpolice #shorts

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

कमल विहार में ठगी का नया तरीका: “2 मिनट फोन दो” कहकर युवक फरार, आधे घंटे बाद पकड़ा गया...#crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

IPL सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: 16 आरोपी गिरफ्तार, RUVIBET नेटवर्क से करोड़ों का खेल...#ipl #cg #crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की मौत, लाल जोड़े में हुई अंतिम विदाई, रुला देगी ये सच्ची कहानी...

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : रीवा कलेक्टर का नया अंदाज, जनता के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रीवा के नवागत कलेक्टर नरेंद्र...

M.P News : सिंगरौली में चलते-चलते धधकी बाइक, दुकानदार की सूझबूझ से टला हादसा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  सिंगरौली जिले के बैढ़न-विंध्यनगर मुख्य...

CG NEWS : मालगाड़ी की कपलिंग टूटी, 25 डिब्बे अलग; बिलासपुर-कटनी सेक्शन में टला बड़ा हादसा

CG NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र...

CG NEWS : NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 12 से ज्यादा घायल

CG NEWS : कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले...

Related Articles

Popular Categories