CG NEWS : बिलासपुर। जांजगीर–बिलासपुर हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक के टायर में ब्लास्ट होने के बाद आग भड़क उठी, जिससे देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया और जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
CG NEWS : घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक में आयरन लदा हुआ था और वह बिलासपुर की ओर जा रहा था। आग लगते ही हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।













