CG News : दुर्गा पंडाल में बड़ा हादसा : करंट की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मातम

बालोद। CG News : नवरात्रि की तैयारियों के बीच बालोद जिले के दल्लीराजहरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गुप्ता चौक पर दुर्गा पंडाल का निर्माण कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात करीब 3 बजे हुई।

CG News : जानकारी के मुताबिक, गुप्ता चौक पर भीड़भाड़ को देखते हुए पंडाल का काम देर रात किया जा रहा था। इस दौरान ग्राम घोठिया निवासी 19 वर्षीय डेमन उर्फ डेविड रावटे (पिता अजित रावटे) बिजली की एलटी लाइन के संपर्क में आ गया। तेज झटका लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। साथी युवक तुरंत उसे शहीद अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार सुबह परिजनों को शव सौंप दिया गया। अचानक हुई इस घटना से रावटे परिवार में मातम पसरा है, वहीं इलाके में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

RAIPUR: “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर के मारुति मंगलम गुढियारी में 1...

Related Articles

Popular Categories