Tuesday, March 17, 2026
32.1 C
Raipur

CG NEWS : नवरात्र से पहले LPG संकट: डोंगरगढ़ में सिलेंडर किल्लत, होटल बंद करने की चेतावनी

CG NEWS : डोंगरगढ़ : चैत्र नवरात्रि से ठीक पहले डोंगरगढ़ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। पिछले 10–12 दिनों से गैस सप्लाई लगभग ठप बताई जा रही है, जिससे होटल और भोजनालय संचालकों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि कई व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करने तक का मन बना लिया है।

जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। इसी के चलते डोंगरगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। समस्या से परेशान होटल व्यवसायी कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

व्यवसायियों का कहना है कि एक तरफ उन्हें कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे, वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस के उपयोग पर प्रशासन कार्रवाई करता है। ऐसे में उनके पास काम बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बच रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो नवरात्र के दौरान कई होटल बंद रह सकते हैं।

इसका असर उन श्रद्धालुओं पर भी पड़ेगा, जो हर साल बड़ी संख्या में मां बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। नवरात्रि के दौरान प्रसाद, भंडारा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी बड़ी मात्रा में गैस की आवश्यकता होती है, जिससे समस्या और गंभीर हो सकती है।

CG NEWS : मामले में एसडीएम ने कहा है कि स्थिति की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि नवरात्र के दौरान किसी को परेशानी न हो।

Share The News

Latest YouTube Videos

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

Congress Protest: Raipur में Congress का हल्ला बोल, बैरिकेड्स टूटे, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता..

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

D.ED candidates: D.ED अभ्यर्थियों का नहीं टूटा हौसला, धरना 85वें दिन भी जारी, दर्द किया बयां...

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

Gold Silver Rate Today अचानक सोना चांदी में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट...#gold #silver

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

LPG Crisis India : LPG संकट पर संसद से सड़क तक संग्राम, संसद में हंगामा, राज्यों में हाहाकार

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Raipur में Vidhansabha घेराव की तैयारी तेज, कांग्रेस की बड़ी बैठक

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

CG News: परीक्षा से पहले वायरल हुए सवाल, Chhattisgarh में मचा हड़कंप

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

शादी कराने के नाम पर बड़ा फ्रॉडदमोह में हजारों लोग ठगे गए

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Durg के योगेश तारक की बड़ी उपलब्धि, संघर्ष के बाद बने पीएचडी स्कॉलर

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories