CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी फेडरेशन ने राज्य सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए 28 दिसंबर को राजधानी रायपुर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। नियमितीकरण, स्थायीकरण, मानदेय वृद्धि और निकाले गए कर्मचारियों की बहाली जैसी मांगों को लेकर प्रदेशभर के 32 संगठनों के हजारों अनियमित कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।
CG NEWS: फेडरेशन ने कहा कि पिछले 5 साल से लेकर 25-30 साल तक ये कर्मचारी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय रूप से काम करते रहे हैं, लेकिन आज भी ‘अनियमित कर्मचारी’ के रूप में उनका महत्व कमतर समझा जा रहा है। वे पारिवारिक जिम्मेदारियों, आर्थिक असुरक्षा और प्रशासनिक दबाव के बावजूद अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
CG NEWS: फेडरेशन ने बताया कि चुनाव से पहले भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से मुलाकात की थी और भाजपा की सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद 17 माह बीतने के बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
CG NEWS: अनियमित कर्मचारियों का न्यूनतम और संविदा वेतन लंबे समय से नहीं बढ़ाया गया है। न्यूनतम वेतन का पुनरीक्षण 2017 के बाद और संविदा वेतन अगस्त 2023 के बाद बढ़ाया नहीं गया है। इसके अलावा, कई विभागों में कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा और कुछ की छटनी भी हो रही है।
CG NEWS: फेडरेशन की प्रमुख मांगें हैं:
* अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण/स्थायीकरण
* निकाले गए कर्मचारियों की बहाली
* न्यूनतम वेतन का भुगतान
* अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करना
* आउटसोर्सिंग/ठेका/सेवा प्रदाता के माध्यम से नियोजन प्रणाली बंद कर विभाग में समायोजन
CG NEWS: फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो यह प्रदर्शन और भी व्यापक रूप ले सकता है।











