Friday, April 10, 2026
35.1 C
Raipur

CG NEWS : थानेदार बनकर धान परिवहनकर्ताओं से अवैध वसूली, ग्रामीणों ने किया बवाल….तो खुल गया राज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG NEWS : कवर्धा। कवर्धा जिले में फर्जी थानेदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स फर्जी थानेदार बनकर धान परिवहन करने वाले वाहनों से अवैध वसूली कर रहा था। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध कर बवाल मचाया, तब सारी सच्चाई सामने आ गयी और पुलिस ने फर्जी थानेदार को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गये, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

 

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कवर्धा ज़िले के केजेदाह गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां रामकुमार श्रीवास नामक व्यक्ति खुद को थानेदार बताकर अपने साथियों के साथ तहसीलदार लिखे वाहन में घूम रहा था। इस दौरान वह धान परिवहन करने वाले वाहनों को रोककर उनसे अवैध वसूली कर रहा था। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी हुई, तब उन्होने रामकुमार श्रीवास को पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर लोहारा के तहसीलदार विवेक गुहैया मौके पर पहुंचे।

CG NEWS : इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने उन्हें भी कई घंटों तक घेरकर रखा। हालात बिगड़ते देख पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम से तहसीलदार ने खुद को अनजान बताया है। जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि इस गिरोह में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इसके अलावा आरोपियों पर वन विभाग के चेकपोस्ट में तैनात एक चौकीदार के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगा है। ⁠ फिलहाल पुलिस ने फर्जी टीआई रामकुमार श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है। जबक फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Salman Khan Viral Video: फैन की हरकत पर भड़के ‘भाईजान’, वीडियो वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान...

CG Politics: साड़ी खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप, दीपक बैज ने दागे सवाल, कही ये बड़ी बात

CG Politics:जगदलपुर : जगदलपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश...

नंदकुमार साय के बयान से सियासत गर्म! 5 बच्चे पैदा करने की अपील से गरमाई राजनीति, क्या बोले CM साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय...

Related Articles

Popular Categories